Tuesday 9 February 2016

आॅटो एक्सपो 2016 में दिखी दुनिया की सबसे महंगी पॉवरफुल बाइक "बॉस हॉस"

आपने आज तक कई तरह की बाइक देखी होंगी। उनकी रफ्तार ने आपको रोमांचित भी किया होगा। हम आपको यहां ऐसी पॉवरफुल बाइक के बारे में बताने जा रहे है जिसकी टॉप स्पीड का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है।
 
इसे दुनिया की सबसे पॉवरफुल बाइकों में शुमार किया गया है। इस बाइक में आॅडी जैसा इंजन और फरारी से भी तगड़े चार डिस्क ब्रेक लगे हैं। 6400 सीसी वाली इस दमदार बाइक की आवाज आपके रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है।

एशिया की यह इकलौती बाइक है जिसने आॅटो एक्सपो 2016 में अपनी जगह बनाई है। कंपनी ने इस बाइक का नाम बॉस हॉस रखा है। इसकी कीमत सुनकर आप हैरान रह जाऐंगे।

आपको बता दें कि इस बाइक की कीमत एक करोड़ रुपए है। भारतीय मुद्रा में इस बाइक की कीमत फिलहाल 1.5 करोड़ रुपए बैठ रही है, जो इंजन बदलने के साथ ही बढ़ भी जाएगी। ग्रेटर नोएडा में चल रहे 13वें आॅटो एक्सपो के तीसरे दिन इस बाइक को प्रदर्शनी के लिए लाया गया।

......more news in hindi

No comments:

Post a Comment